फाइलेरिया उन्मूलन अभियान आज 01 लाख 06 हजार 300 से अधिक लोगों को खिलाई गई दवा

मुंगेली, 12 फरवरी 2026/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप देश को 2030 तक फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी मुक्त बनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी नागरिकों को डी.ई.सी., एल्बेंडाजोल एवं आईवरमेक्टिन दवा का संयुक्त रूप से सेवन कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो पहुंचकर विद्यार्थियों को दवा सेवन कराया। उन्होंने बच्चों को 90 प्लस शिक्षा गुणवत्ता अभियान की जानकारी देते हुए बेहतर पढ़ाई कर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय भी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो के शिक्षक, विद्यार्थी सहित 300 से अधिक लोगों ने डी.ई.सी., एल्बेंडाजोल एवं आईवरमेक्टिन की दवा सेवन किया। जिले में आज 01 लाख 06 हजार 300 से अधिक लोगों को दवा सेवन कराया गया। उन्होने बताया कि मुंगेली विकासखण्ड में 660 बूथ, लोरमी विकासखण्ड में 560 बूथ और पथरिया विकासखण्ड में 400 बूथ सहित कुल 01 हजार 620 बूथ बनाए गए हैं। जिले में 01 हजार 790 दल के 03 हजार 580 से अधिक सदस्यों द्वारा दवा सेवन कराया जा रहा है। डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिले मेें 08 लाख 51 हजार 895 से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्कूलों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ियों आदि शैक्षणिक संस्थानों में 12 फरवरी तक दवा सेवन कराया जाएगा। इसी तरह द्वितीय चरण में 13 से 22 फरवरी तक घर-घर जाकर तथा 23 से 25 फरवरी तक छूटे हुए लोगों को मापअप राउंड अंतर्गत दवा सेवन कराया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *