जांजगीर-चांपा, 07 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का अष्ठम् सत्र सोमवार 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने के फलस्वरूप विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर जिला-जांजगीर-चांपा (छ.ग.) द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जायेंगे। सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाईल नम्बर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेगे।
संबंधित खबरें
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जिले में शुष्क दिवस घोषित
सुकमा, 12 अगस्त 2025/sns/- आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सुकमा श्री देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा जिले में 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस‘‘ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रिमीयम विदेशी मदिरा दुकान, संलग्न अहाता, […]
खेल एवं युवा कल्याण विभाग देगा युवा रत्न सम्मान
जांजगीर-चांपा, 12 जुलाई 2025/sns/- राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, साहसिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को उनकी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से […]
मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद के करकमलों से एसईसीएल में तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ
सतर्कता की शुरुआत स्वयं से होती है – श्री पी. दयानन्द मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद के करकमलों से एसईसीएल में तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ सीएमडी एसईसीएल श्री हरीश दुहन ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने का किया आह्वान रायपुर 18 अगस्त 2025/एसईसीएल मुख्यालय […]

