सारंगढ़ बिलाईगढ़, 07 फरवरी 2026/sns/- सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउन्ड झिंझारी कटनी मध्यप्रदेश में किया गया है, जिसमें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल हुए महिला उम्मीदवार भी हिस्सा लेंगी। ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण महिला उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लें सकेंगे। शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल जबलपुर में चिकित्सा जांच की जाएगी। रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेजा गया है। साथ ही प्रवेश पत्र वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है और ईमेल पर भेजा गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ साथ आधार कार्ड से लिंक मोबाईल भी लेकर आना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पवनी और बिलाईगढ़ धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण कलेक्टर ने किसानों से की सीधी बात किसानों ने व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की कलेक्टर ने तहसीलदार और उड़न दस्ता टीम को अवैध धान पर कार्यवाही करने के निर्देश
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरूवार को बिलाईगढ़ ब्लॉक में धान उपार्जन केन्द्र पवनी और बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वहां किसानों के द्वारा किए जा रहे तौल, धान बारदाना, धान खरीदी केन्द्र क्षेत्र में धान का बफर स्टॉक, डीओ आदि का जायजा लिया। पवनी धान खरीदी केन्द्र में डॉ […]
दोपहियां वाहनों को चालक के हेलमेट पहनने पर ही पेट्रोल पम्प से मिलेगा पेट्रोल
दुर्ग, 27 अगस्त 2025/sns/- दुर्ग जिले में दोपहियां वाहनों को चालक के हेलमेट पहनने पर ही पेट्रोल पम्प से पेट्रोल मिलेगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 183 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश पारित किया है।जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार […]
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 17वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
अम्बिकापुर, 01 सितम्बर 2025/ सैनिक स्कूल अम्बिकापुर का 17वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को बड़े ही गरिमामय और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। यह अवसर न केवल संस्थान की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक गरिमा, सैन्य अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का जीवंत प्रतीक भी बना। समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के […]


