रायगढ़, 4 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ विधानसभा का षष्ठम विधानसभा का अष्टम सत्र सोमवार 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर शुक्रवार 20 मार्च 2026 तक आहूत किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों, स्थगन प्रस्ताव, आश्वासन, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका तथा लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार एवं जानकारी निर्धारित समय-सीमा में शासन एवं वरिष्ठ कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल को इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा विधानसभा सत्र अवधि में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सूचनाएं संकलित कर समयबद्ध रूप से प्रेषित की जाएगी।

