छत्तीसगढ़

ग्राम ढोलगी में 06 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली, 31 जनवरी 2026/sns/- जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग लोरमी द्वारा ग्राम ढोलगी में छापेमार कार्यवाही कर 06 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार यादव के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त लोरमी उप निरीक्षक श्री अमित शाह एवं आबकारी कांस्टेबल श्री हरि चरण खूँटे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *