जांजगीर-चांपा, 31 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट परिसर से जिले में संचालित महिला स्व सहायता समूहों की अध्यक्षों एवं सदस्यों को दिशा-दर्शन भ्रमण कार्यक्रम हेतु जिला डिंडोरी (म.प्र.) ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि दिशा-दर्शन भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों से आर्थिक लाभ प्राप्त करने की जानकारी देना है, ताकि वे भ्रमण से प्राप्त अनुभवों के आधार पर स्वयं स्वावलंबी बनें एवं अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर सकें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल, परियोजना अधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
पंजीकृत किसानों के कैरी फॉरवर्ड खसरे जो एग्रीस्टेक फॉर्मर आईडी में लिंक नहीं उसे स्वयं अथवा समितियों से करवा सकते हैं अपडेट
कवर्धा, 29 नवंबर 2025/sns/-धान खरीदी के संबंध में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रावधान शासन द्वारा एग्रीस्टेक पोर्टल में किया गया है। जिसके तहत एग्रीस्टेक में पंजीकृत सभी किसानों के ऐसे खसरे जो एकीकृत किसान पोर्टल से कैरी फॉरवर्ड होने के बाद एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों की फॉर्मर आईडी में लिंक नहीं हो पाए हैं, […]
पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं – राज्यपाल श्री डेका
रायपुर, 06 फरवरी 2026/sns/-राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पहचान भले ही अलग-अलग हो लेकिन इन सब की आत्मा एक भारत में है। केन्द्र सरकार […]
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग ने बालिका को छात्रावास में प्रवेश दिलाने में निभाई निर्णायक भूमिका
दुर्ग, 05 जनवरी 2026/sns/- न्याय व्यवस्था के मानवीय पक्ष को प्रमुखता […]


