छत्तीसगढ़

77 वें गणतंत्र दिवस पर लोक भवन रायपुर में जिले की प्रतिभाओं की गरिमामयी उपस्थिति

मोहला, 29 जनवरी 2026/sns/-77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन रायपुर में आयोजित सायंकालीन स्वागत समारोह एटहोम में जिले की दो विशिष्ट प्रतिभाओं प्रख्यात ओड़िसी नृत्य कलाकार कुण् माधुरी पुरामे तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैरास्वीमिंग खिलाड़ी श्री रूपेश चेनापे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर दोनों आमंत्रित अतिथियों ने राज्यपाल श्री रमेन डेका,  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के अनेक अतिविशिष्टजनों से आत्मीय मुलाकात की। सांस्कृतिक एवं खेल क्षेत्र में जिले की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए इन दोनों प्रतिभाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में जिले एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया।
उल्लेखनीय है कि पैरास्वीमिंग खिलाड़ी श्री रूपेश चेनापे ने राज्य स्तरीय पैरास्वीमिंग प्रतियोगिता, बिलासपुर में विभिन्न श्रेणियों में 03 स्वर्ण पदक अर्जित किए हैं तथा राष्ट्रीय पैरास्वीमिंग प्रतियोगिता, हैदराबाद में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। इसी प्रकार ओड़िसी नृत्य कलाकार कु. माधुरी पुरामे ने भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओड़िसी नृत्य महोत्सव, शिमला में आयोजित अखिल भारतीय नृत्य एवं नाटक प्रतियोगिता के साथ-साथ नेपाल, मलेशिया, असम, पुणे महाराष्ट्रद्ध एवं मडगांव गोवा में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सवों में सहभागिता कर जिले का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *