अंबिकापुर, 28 जनवरी 2026/sns/- जिला पंचायत सरगुजा की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई है। जिसके समय में आंशिक संशोधन करते हुए यह बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रातः 10ः30 बजे से प्रारंभ होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिले के विकास कार्यों, विभागीय योजनाओं की समीक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की महत्ता को देखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सर्व संबंधित सदस्यों, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
संबंधित खबरें
सिविल अस्पताल खरसिया में 50 टीबी मरीजों को वितरित किए गए फूड बास्केट
रायगढ़, 11 नवम्बर 2025/sns/-प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत योजना के तहत मंगलवार को सिविल अस्पताल खरसिया में 50 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान […]
भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन 1 अप्रैल तक आमंत्रित
राजनांदगांव, 05 फरवरी 2026/sns/-भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक थलसेना के वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन प्रस्तुत कर सकते […]
गड़बड़ी की शिकायत पर शासकीय उचित मूल्य दुकान नोनबिर्रा को किया गया निलंबित
कोरबा, 19 सितंबर 2025/sns/- शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी 552004062 के संचालक संस्था ग्राम पंचायत नोनबिर्रा के संबंध में प्राप्त शिकायत- बिना राशन दिए ग्रामीण से लगवाया जा रहा फिंगर बिना खाद्यान्न वितरण राशनकार्ड में की जा रही एंट्री“ के आधार पर तत्काल खाद्य निरीक्षक पाली से जांच कराई गई। खाद्य निरीक्षक पाली से प्राप्त […]

