बलौदाबाजार, 28 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल तहसील अंतर्गत ग्राम सेल निवासी प्रभाबाई साहू पति शिवनारायण की आग में जलने से मृत्यु हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसान पति शिवनारायण पिता खोलबाहरा साहू को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्ष गांठ पर विद्युत कर्मियों ने अमर शहीदों को नमन कर गाया गीत
राजनांदगांव, 07 नवम्बर 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगाव क्षेत्र के शहर स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में राष्ट्रीय गीत वंदे मात्रम की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का उद्बोधन सुना गया। इस अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने विद्युत कंपनी […]
सुकमा में बोर्ड एवं छमाही परीक्षाओं की तैयारी तेज
सुकमा, 01 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला शिक्षाधिकारी श्री जी.आर. मंडावी की अध्यक्षता में जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्था, कक्षा 1 से 12वीं तक की छमाही परीक्षा की तैयारी तथा विद्यार्थियों के आपार […]
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने जनदर्शन में सुनाई अपनी समस्या
जांजगीर-चांपा, 29 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल […]

