दुर्ग, 24 जनवरी 2026/sns/- जिला मुख्यालय में गरिमामय गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए आज कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और एसपी श्री विजय अग्रवाल की मौजूदगी में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका में सभी निर्धारित कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन व ध्वजारोहण का अभ्यास के साथ ही कलेक्टर और एसपी के साथ परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, संयुक्त कलेक्टर श्री सिल्ली थॉमस, एसडीएम श्री हितेश पिस्दा एवं श्री उत्तम ध्रुव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री अविनाश सहित विभागीय अधिकारी व पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

