बलौदाबाजार, 24 जनवरी 2026/sns/-संयुक्त जांच टीम ने फुटकर व्यापारी एवं कोचिये की दुकानों में दबिश देकर 227 बोरी अवैध धान जब्त किया। जब्तशुदा धान को ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील लवन अंतर्गत ग्राम करदा के फुटकर व्यापारी पंचराम पिता बिसाहू के दुकान से 37 बोरी धान अवैध रूप से पाये जाने पर जब्त कर ग्राम के पंच बोधराम को सुपुर्द किया गया। ग्राम भालूकोना के फुटकर व्यापारी विमल साहू पिता लक्ष्मण साहू के दुकान एवं गोदाम से 162 बोरी धान अवैध रूप से पाये जाने पर जब्त कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया। इसी तरह तहसील पलारी में 8 कोचिंया के दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें ग्राम औरासी के यादव प्रसाद वर्मा के दुकान से 28 बोरी अवैध धान जब्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध धान परिवहन एवं भण्डारण सहित बिचौलियों पर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही धान का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है जिसमें कम धान मिलने पर अतिरिक्त रकबा को समर्पण कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वित्तमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने किया रेंगालपाली में सर्वसुविधायुक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण
वित्तमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने किया रेंगालपाली में सर्वसुविधायुक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण 300 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्ट क्लास की सुविधाओं से युक्त उन्नत शिक्षण वातावरण रायपुर, 13 दिसम्बर 2025/वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम रेंगालपाली में निर्मित एक करोड़ 21 लाख 16 हजार […]
सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद के समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का तीसरा दिन संपन्न, 298 अभ्यर्थी रहे उपस्थित
रायपुर, 20 जून 2025/sns/- सीधी भर्ती 2023 में चयनित एवं बी.एड. अर्हता के कारण सेवा से पृथक किए गए सहायक शिक्षकों के लिए शासन के निर्देशानुसार सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद पर समायोजन की ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में जारी है। आज काउंसिलिंग के तृतीय दिवस पर 299 अभ्यर्थियों को […]
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन सरसों फसल पर समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन प्रशिक्षण आयोजित
मुंगेली, 15 नवंबर 2025/sns/- शासन द्वारा तिलहन फसलों के रकबे, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के विशेष तिलहन घटक अंतर्गत किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली द्वारा ग्राम करही में सरसों की […]

