कवर्धा, 24 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कवर्धा में आयोजित राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कवर्धा के आचार्य पंथ गृंथ मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान आयोजित होगा। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे झंडा फहराएंगे। आयोजन की मीनट टू मीनट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मंत्री श्री देवांगन का पीजी कॉलेज मैदान में 8ः58 बजे आगमन होगा। प्रात 9 बजे झंडा फहराकर राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी होगी। 09ः05 बजे पेरड का निरीक्षण एवं परेड का मार्चपास्ट होगा। 9ः25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश का वाचन किया जाएगा। 9ः40 बजे स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 10ः10 बजे विभागीय चलित झांकिया और 10.20 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम चरडोंगरी और बांझी के ग्रामीणों से जनसंपर्क कर किया सीधा संवाद
कवर्धा, 01 दिसंबर 2025/sns/-उपमुख्यमंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों मे नागरिकों से जनसंपर्क किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम चरडोंगरी और बांझी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर आमजन की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष […]
धमतरी में सिकलसेल रोगियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
धमतरी, 19 जून 2025/sns/- सिकलसेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जनजागरूकता फैलाने एवं रोगियों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आज धमतरी में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर स्थानीय शहीद वीरनारायण सिंह सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या […]
अब एक स्कैन करते ही ग्रामीणों को मिलेगी मनरेगा के कार्यों की जानकारी पंचायतों में लगाए जा रहे क्यूआर कोड, ग्रामीण कर सकेंगे कार्यों पर निगरानी
बीजापुर, 10 सितम्बर 2025/sns/ – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों में क्यू आर कोड चस्पा किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चैबे ने जिले की ग्राम पंचायतों में क्यू आर कोड […]


