राजनांदगांव, 22 जनवरी 2026/sns/- जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में खुशी की लहर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 112133 पंजीकृत किसानों से 1322 करोड़ 72 लाख 14 हजार रूपए मूल्य का 5571654.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1740587.80 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
संबंधित खबरें
जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण
दुर्ग, 23 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्रा ने आज विकासखंड पाटन के शासकीय प्राथमिक शाला अटारी, पीएमश्री पूर्व माध्यमिक शाला अखरा, प्राथमिक शाला सिकोला, पूर्व माध्यमिक शाला सिकोला एवं हाई स्कूल सिपकोना तथा विकासखंड दुर्ग के सेजस हिंदी मध्यम विद्यालय का आकस्मिक […]
महिला समूहों ने सेंटरिंग प्लेट आपूर्ति से खोली आजीविका की नयी राहपीएम आवास और अन्य निर्माण कार्यों हेतु सेंटरिंग प्लेट उपलब्ध करा अर्जित कर रही आयपीएम आवास से निकला आजीविका का मौका निर्माण में भी आई तेजी
रायगढ़, 21 जुलाई 2025/sns/- रायगढ़ ब्लॉक की स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो रही हैं। 100 समूहों की महिलाओं ने सामूहिक रूप से लोन लेकर सेंटरिंग प्लेट निर्माण का कार्य शुरू किया है। सेंटरिंग प्लेट का निर्माण कार्य न केवल महिलाओं को एक स्थिर आय का स्रोत प्रदान कर रहा […]
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली नई उड़ान पुष्पा साहू बनी आत्म निर्भर
रायपुर, 18 जुलाई 2025/sns/- महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम भोरिंग की श्रीमती पुष्पा साहू ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। महज 10वीं तक की शिक्षा प्राप्त करने वाली श्रीमती साहू ने स्टोन कटिंग एवं पॉलिशिंग उद्योग में सफलता हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है […]



