जांजगीर-चांपा, 13 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर पीएम श्री सेजेस क्र. 01 जांजगीर में भाषण, काव्यपाठ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 110 प्रतिभागी, निर्णायक, कार्यकर्ता शामिल हुए। काव्य पाठ प्रतियोगिता प्रथम सौम्या खुंटे सेजेस क्र. 01 जांजगीर, द्वितीय चेलेश चौहान डाइट जांजगीर, तृतीय स्थान गीतांजली गबेल डाइट जांजगीर, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दामिनी चन्द्रा डाइट जांजगीर, द्वितीय रागिनी निषाद ज्ञान रोशनी कॉलेज जांजगीर, तृतीय ईशिका सिदार डाइट जांजगीर एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूमि वैष्णव, द्वितीय रुचि डहरिया एवं विवेकानंद उ.मा.वि. जांजगीर रीति राठौर तृतीय स्थान का प्राप्त हुआ। विजेता उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदाय कर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के निर्णायक श्री गोपेश साहू, श्री विक्रांत साहू, श्री अंकित राठौर, श्री दिनेश चतुर्वेदी, श्री अनुभव तिवारी, श्री कृष्णकांत राठौर, नेहा, प्रतिभा यादव, कविता साहू थे। इस दौरान प्राचार्य श्रीमती परमेश्वरी सोनी, श्री एस.एस. बघेल, श्री राकेश गढ़वाल, संजना साहू, केबी बरेठ सहित प्रतिभागी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
रजत जयंती वर्ष में आंगनबाड़ी उन्नयन दिवस का हुआ आयोजन
कवर्धा, 20 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में रजत जयंती वर्ष 2025-26 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘‘गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण’’ को केन्द्र बिन्दु मानकर राज्य सरकार द्वारा ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक गतिविधियों का सिलसिला जारी […]
बोर्ड परीक्षा मे बेहतर परिणाम लाने करें सामूहिक प्रयास सचिव श्री परदेशी
बलौदाबाजार, 19 नवम्बर 2025/sns/- स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी जिला प्रवास के दौरान सोमवार को जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार मे प्रचार्यो की बैठक लेकर बोर्ड परीक्षा तैयारी की समीक्षा की। उन्होने विगत वर्ष की परीक्षा परिणाम मे 10 प्रतिशत की वृद्धि को बरकरार रखने सामूहिक प्रयास करने के निर्देश दिये। श्री परदेशी ने कहा कि […]
राज्योत्सव में सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति
कोरबा, 25 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में दो नवंबर से 04 नवंबर तक होने वाले तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जिले के सांस्कृतिक दल एवं कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए जिले के सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए जिले के कलाकारो एवं सांस्कृतिक दलों से आवेदन मंगाए गए हैं।राज्योत्सव-2025 में […]


