राजनांदगांव, 12 जनवरी 2026/sns/- स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ दिवस पर खेले गये मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने 17 वर्ष आयु वर्ग में नवोदय विद्यालय को एकतरफा मुकाबलें में 26-2 अंकों से पराजित किया। इसके अलावा अन्य मैचों में बालक व बालिकाओं ने मैच जीते। दिग्विजय स्टेडियम के बास्केटबॉल इण्डोर एवं आउटडोर मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बास्केटबॉल बालिका 17 वर्ष के पहले मैच में हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को 70-51 अंकों से, उडि़सा ने विद्याभारती को 34-10 अंकों से, झारखण्ड ने पुडूचेरी को 33-28 अंकों से, सीबीएसडब्लूएसओ ने आंध्रप्रदेश को 29-25 से, सीबीएसई ने केन्द्रीय विद्यालय को 50-23 अंकों से हराया। वहीं बालक वर्ग में गुजरात ने उडि़सा को 67-40 अंकों से, तेलंगाना ने आंध्रप्रदेश को 46-41 अंकों से, सीबीएसई ने बिहार को 22-15 अंकों से, सीबीएसडब्लूएसओ ने देव कॉलेज को 27-12 अंकों से, लीग राउंड में हराकर 2-2 अंक प्राप्त किए।
संबंधित खबरें
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आंकलन शिविर 21 से
बिलासपुर, 15 जुलाई 2025/sns/- समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिन्हांकन, आवश्यक उपकरण एवं उपचार का आकंलन एवं प्रमाणीकरण के लिए 21 जुलाई से 29 जुलाई तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विकासखण्ड स्तरीय शिविर के तहत विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र मस्तूरी में 21 जुलाई, कोटा में 22 जुलाई, तखतपुर में 23 […]
आश्रम से बाहर जाने का प्रयास करने वाले दो बच्चों को जिला प्रशासन ने परिजनों को सकुशल सौंपा
सुकमा, 2 जुलाई 2025/sns/- केरलापाल विकासखण्ड अंतर्गत संचालित पोंगाभेज्जी बालक आश्रम छात्रावास से दो बच्चों द्वारा परिसर से बाहर जाने का प्रयास किए जाने की जानकारी पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए। दोनों बच्चे जीरमपाल क्षेत्र में परिजनों के पास सुरक्षित पाए गए, जहां से उन्हें प्रशासन की निगरानी […]
दूसरे दिन भी हुई ओडिशा सीमा से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई किलकिला, हाडीपानी और कोडामाई के जंगल मार्ग में प्रशासन ने किया सीलकलेक्टर के निर्देश
रायगढ़, 01 दिसंबर 2025/sns/- धान के अवैध भंडारण और अंतर्राज्यीय परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिला प्रशासन ने दूसरे दिन भी फिर सख्त और निर्णायक कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने ओडिशा सीमा से लगे संवेदनशील मार्गों की […]

