सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती के उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिये जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ रजत-जयंती चावल उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ यह उत्सव 2 से 9 जनवरी तक जिले के विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर आयोजित किया गया। इस चावल उत्सव के माध्यम से पात्र राशनकार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ, विशेष रुप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली और निःशुल्क चावल योजना के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हितग्राहियों को योजनाओं का समय पर लाभ उठाने की अपील की।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे
रायगढ़, 12 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत […]
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
राजनांदगांव, 22 जुलाई 2025/sns/- नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी त्यौहारों में बहुतायत में उपयोग की जाने वाली खोवा, कुंदा, पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्री के गुणवत्ता निर्धारण के निर्देश दिए गए है। आदेश के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, […]
बने खाबो बने रहिबो अभियान खाद्य सुरक्षा टीम ने सूरज और राजेंद्र होटल का जांचकर लिया सैंपल
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 अगस्त 2025/sns/- खाद्य सुरक्षा विभाग की रायगढ़ टीम द्वारा सारंगढ़ के सूरज होटल और राजेंद्र होटल का निरीक्षण किया गया। सूरज होटल में साफ सफाई रखने और होटल को व्यवस्थित करने का निर्देश देते हुए गुणवत्ता में शंका के आधार पर, बूंदी का लड्डू, छेना, चमचम का नमूना संकलित कर जांच के […]

