कवर्धा, 08 जनवरी 2026/sns/-कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 13 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अरूण एग्रीकल्चर, महेन्द्रा टेªक्टर शो रूम, कवर्धा द्वारा पद सेल्समेन के 05 पद पर भर्ती किया जाना है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र (नया नंबर जारी वाला), समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा में उपस्थित हो सकते है। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
संबंधित खबरें
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एकलव्य स्कूलों के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एकलव्य स्कूलों के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ रायपुर. 19 अगस्त 20025. उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति […]
मनरेगा से खेतों में लौटी हरियालीकुंआ निर्माण ने बदली किसान मार्शल की तकदीर
रायगढ़, 18 सितम्बर 2025/sns/- कभी पानी की कमी से जूझती धरमजयगढ़ विकासखण्ड के आमापाली के किसान श्री मार्शल उर्फ छोटेया के 2.5 एकड़ बंजर जमीन, आज हरियाली से लहलहा रही है। यह बदलाव मुमकिन हो सका है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत व्यक्तिगत कुंआ निर्माण से, जिसने किसान श्री मार्शल […]
राज्योत्सव में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने का प्रदर्शन
राज्योत्सव में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने का प्रदर्शन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने प्रशिक्षण महात्मा गाँधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय की अभिनव पहल रायपुर 02 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सीताफल से पल्प और आइसक्रीम […]

