सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 जनवरी 2026/sns/- डाक विभाग द्वारा ग्राहकों को शाम को बुकिंग हेतु अतिरिक्त समय की सुविधा प्रदान करने के उद्धेश्य से सारंगढ़ उपडाकघर एवं जशपुरनगर मुख्य डाकघर का कार्यसमय में परिवर्तन में किया गया है। अब सुबह 09 बजे से शाम 5 बजे के स्थान पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे कर दिया गया है।अधीक्षक डाकघर रायगढ़ संभाग ने आम नागरिक सहित सभी शासकीय कार्यालय, निजी संस्थान से अपील किया है कि वे अपना डाक भेजने संबंधी सभी कार्य दोनों डाकघरों में शाम 05 बजे तक डाक की बुकिंग करवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
अमीन भर्ती परीक्षा हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहने परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में दिया जाएगा प्रवेश
कवर्धा, 06 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा (डब्ल्यूआरडीए-25) का आयोजन 7 दिसम्बर 2025 को दोपहर 12.00 बजे से 2.15 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए कबीरधाम जिले में 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें 4624 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों […]
कलेक्टर ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा
बिलासपुर, 22 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिला पंचायत के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा विस्तार से की। उन्होंने योजना अंतर्गत अपूर्ण आवासों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, पीएम जनमन आवासों के निर्माण कार्यों में प्रगति लाने, चेकर वैरिफिकेशन से संबंधित समस्त कार्यों को पूरा […]
किसानों से उर्वरक का अग्रिम उठाव करने की अपील
बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/sns/-खरीफ वर्ष 2026 की खेती को सुचारू एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम उठाव की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो गई है जो 31 मई 2026 तक चलेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम के दौरान किसानों को उर्वरकों की […]

