बलौदाबाजार, 02 जनवरी 2025/sns/- अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त हुए 7 शासकीय सेवकों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया एवं उन्हें पेंशन पेमेंट आर्डर की प्रति सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने लम्बे समय तक जनसेवा एवं भावी पीढ़ी तैयार करने में अहम भूमिका निभाने के लिये बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन हेतु शुभकामनाये भी दी। सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में मिनीमाता शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला कसडोल के व्याख्याता प्रवीण कुमार शर्मा, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला भाटापारा के प्रधान पाठक मान साय साहु, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला सिमगा के श्यामलता वर्मा, प्रधान पाठक पद्मा वर्मा, अनिल कुमार नायक, रिद्धि साहू एवं तहसील कार्यालय बलौदाबाजार के चैनमेन रामूलाल धु्रव शामिल है। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
मुंगेली, 04 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेकर शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की […]
जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक 3 फरवरी को
बिलासपुर, 28 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक 3 फरवरी को शाम 5 बजे से जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में होगी। बैठक में प्रस्तावित नवीन इकाईयों की स्थापना, स्थापित इकाईयों के अनुदान संबंधी प्रकरणों एवं शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई में वित्तीय वर्ष […]
जिले में 31 दिसंबर तक चलेगा सघन कुष्ठ खोज अभियान
कवर्धा, 08 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 08 से 31 दिसंबर 2025 तक सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समुदाय में कुष्ठ संक्रमण को प्रारंभिक अवस्था में पहचानकर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि रोग के प्रसार […]

