सारंगढ़ बिलाईगढ़, 02 जनवरी 2026/sns/- 1 जनवरी से सारंगढ़ स्थित कलेक्टर कार्यालय में आधार बेस उपस्थिति प्रारम्भ किया गया है। इससे शासकीय कर्मियों की समय पर उपस्थिति ऑनलाइन मानिटरिंग की जा रही है। इसी प्रकार ई ऑफिस से सरकारी कार्य भी कलेक्टर कार्यालय सहित जिले के लगभग सभी विभाग द्वारा किया जा रहा है। इससे अपने राज्य स्तर के कार्यालय सहित सभी अन्य विभागों से पत्र व्यवहार और नोटशीट आदि प्रक्रिया अब डिजिटलीकरण हो रहा है। इससे अधिकारी कर्मचारी और एक दूसरे ऑफिस से फ़ाइल भेजने में दूरी के आधार पर शासकीय सेवक द्वारा लाना ले जाना पड़ता था, उससे समय बच रहा है और कार्य में गति आएगा। साथ ही शासकीय सेवकों को आना जाना भी नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि यह हाजिरी कर्मचारियों की उपस्थिति को उसके अंगूठे और चेहरे के साथ साथ आधार कार्ड के माध्यम से दर्ज किया जाता है। यह प्रणाली सभी सरकारी विभागों और संस्थानों में लागू की गई है। अब हाजिरी पारदर्शी हो गया है और फर्जी हाजिरी नहीं किया जा सकता।
संबंधित खबरें
महानदी में ग्राम जसपुर और पोरथ के तट पर 25 सितंबर को होगा बाढ़ आपदा का मॉक ड्रिल
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 सितंबर 2025/sns/- जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा बाढ़ से निपटने हेतु महानदी में मॉक ड्रिल जिले के सारंगढ़ तहसील में ग्राम जसपुर और सरिया तहसील के ग्राम पोरथ में 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के बाढ़ राहत शाखा के माध्यम से किया जाएगा।
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फ़रवरी 2026/sns/-भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने विगत 23 जनवरी को “ सल्फर कोटेड यूरिया” खाद की अधिसूचना जारी की गई है। यह किसानों के लिए अच्छी खबर है। नई खाद 40 किलो की बोरी में उपलब्ध होगी। इसमें 37 प्रतिशत नाइट्रोजन और 17 प्रतिशत सल्फर होगा। सल्फर की […]
ब्रेल प्रकाशन और उपलब्धियों पर विशेष आयोजन
बिलासपुर, 13 दिसम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ रजत जंयती वर्ष 2025 के अवसर पर विशेष उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुये विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्रेल लिपि के प्रकाशन एवं उपलब्धियों पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दृष्टिबाधित बालिकाओं द्वारा राज्यगीत एवं […]

