कवर्धा, 26 दिसंबर 2025/sns/-अनुसूचित जातियों के विकास एवं कल्याण तथा उनके प्रति व्याप्त अस्पृश्यता के सामाजिक कलंक को समाप्त करने एवं जनमानस में जागरूकता लाने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में सद्भावना शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 दिसंबर 2025 को ग्राम एवं ग्राम पंचायत तारो, विकासखंड बोड़ला में एक दिवसीय सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त सामाजिक रूढ़ियों, कुरीतियों एवं भेदभावपूर्ण मानसिकता के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाते हुए स्वच्छ, निर्मल एवं समरस सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है। शिविर के माध्यम से समाज में समानता, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। शिविर स्थल पर अस्पृश्यता उन्मूलन से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों, उनके महत्व तथा दैनिक एवं व्यावहारिक जीवन पर उनके प्रभाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही उपस्थित नागरिकों को सामाजिक समरसता, समान अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सद्भावना शिविर के माध्यम से शासन की मंशानुसार अनुसूचित जाति समुदाय के सर्वांगीण विकास हेतु प्रभावी एवं सार्थक भूमिका सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार
संबंधित खबरें
जिले में 8 महतारी सदन निर्माण के लिए 2.40 करोड़ स्वीकृत
बिलासपुर, 22 अगस्त 2025/sns/- जिले की चारों विकासखण्ड में 8 नये महतारी सदन की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक सदन की लागत 30 लाख रूपए की होगी। इस प्रकार आठ सदन निर्माण के लिए 2 करोड़ 40 लाख रूपए की मंजूरी पंचायत संचालनालय द्वारा जारी की गई है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के […]
धान खरीदी से बढ़ी किसानों की आय बहु-फसली खेती की ओर बढ़ रहे किसान
अंबिकापुर, 23 जनवरी 2026/sns/- जिले में संचालित धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्था किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। समय पर खरीदी, सुगम प्रक्रियाओं और बेहतर मूल्य मिलने से किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ बहु-फसली खेती को अपनाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। जिले के ग्राम पंचायत खाला निवासी […]
रीपा योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर हुई कार्यवाही पंचायत सचिव निलंबित 3 जनपद सीईओ को संभागायुक्त श्री कावरे ने जारी किया शोकॉज नोटिस
रायपुर, 29 जुलाई 2025/sns/- रीपा योजना का पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने शासन स्तर पर जांच की थी जिसके प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही की गई। जांच में विभिन्न स्तर पर गड़बड़ी एवं नियम प्रक्रिया का पालन नहीं करना पाया गया। जांच के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। रायपुर संभाग के 3 […]

