छत्तीसगढ़

उपका व्यपवर्तन योजना नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा


बिलासपुर, 23 दिसम्बर 2025/sns/-जिले के बेलगहना तहसील के उपका गांव में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम उपका में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया।
मूल्यांकन में पाया गया कि उपका गांव में भू-अर्जन से 0.20 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। समाघात दल ने ग्राम उपका तहसील बेलगहना के अंतर्गत जल संसाधन संभाग पेण्ड्रारोड के नहर निर्माण हेतु ग्राम उपका में रकबा 0.20 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है। नहर निर्माण होने से कुल 142 हेक्टेयर खरीफ की फसल पर सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। नहर निर्माण पूर्ण होने से ग्राम के निस्तारी हेतु तालाबों को भरने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। जिससे ग्राम के सतही जल का स्तर बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *