कवर्धा, 22 दिसंबर 2025/sns/- कृषि विभाग द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल स्वायल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर को पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, तरेगांव जंगल में किया गया। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) श्री सुशील कुमार वर्मा के द्वारा बच्चों को स्वायल हेल्थ कार्ड के संबंध में व्याख्यान दिया गया जिसमें मृदा नमूना संग्रहण, नमूना विश्लेषण, संतुलित मात्रा में उर्वरक उपयोग एवं फसलों के चयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि मृदा में जैविक खाद एवं संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग कर फसल काश्त लागत में कमी लाते हुये उत्पादन में वृद्धि किस प्रकार की जा सकती है। कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सौरभ झा द्वारा छात्रों को मृदा स्वाथ्य प्रबंधन एवं स्कूल स्वायल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों से कृषि के विषय पर चर्चा की गई एवं मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में बताया गया साथ ही जिला कबीरधाम के भौगोलिक मृदा संरचना के विषय में स्कूली छात्र-छात्राओं से चर्चा किया गया। प्रयोगशाला सहायक के द्वारा बच्चों को मृदा नमूना विश्लेषण के संबंध में प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे बच्चों ने मृदा पी.एच. विश्लेषण सहित 12 अन्य पैरामीटर का विस्तारपूर्वक अध्ययन किया। कार्यक्रम के दौरान, पीएमश्री एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालय, तरेगांव जंगल के प्राचार्य श्री जे.के.त्रिपाठी, शिक्षक श्री अशोक डड़सेना एवं अन्य शिक्षण तथा कृषि विभागीय दल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की
रायगढ़, 12 जुलाई 2025/sns/- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का […]
कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन सोयाबीन उत्पादन तकनीक की दी गई जानकारी
कवर्धा, 17 अक्टूबर 2025/sns/- कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम कांपा में राष्ट्रीय तिलहन मिशन अंतर्गत सोयाबीन फसल का समूह प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोयाबीन ट्रेड़-1135 का प्रदर्शन किया गया, जिसका उद्देश्य जिले में तिलहन फसलों के रकबे एवं उत्पादन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान किसानों […]
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी अब तक 400 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी
मुंगेली, 19 नवंबर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी जोरों से जारी है। प्रत्येक खरीदी केंद्र में सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। टोकन, बारदाना, परिवहन और भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा […]

