जगदलपुर, 20 दिसम्बर 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुचारू और पारदर्शी बनाने के साथ ही सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के नानगुर और बड़ेमुरमा धान बेचने पहुंचे किसानों ने बताया कि इस बार खरीदी केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, समय पर तौल सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के कारण काफी सहूलियत मिल रही है। इन किसानों में से जगदलपुर ब्लॉक के अलनार निवासी कृषक सोनधर बघेल और नानगुर के कृषक राजाराम कश्यप ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर अब खेती-किसानी को बढ़ावा दे रहे हैं। खेत की मरम्मत सहित नलकूप स्थापना कर रबी में गेंहू और साग-सब्जी की खेती को प्रोत्साहन मिला है। रबी फसल लेने से अतिरिक्त आमदनी होने के फलस्वरूप घर-परिवार में खुशहाली आयी है।
जिले के जगदलपुर विकासखण्ड अंतर्गत नानगुर धान खरीदी केन्द्र में अलनार निवासी किसान सोनधर बघेल ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर खेती जमीन का मरम्मत मरम्मत करवाया, धान उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने 68 क्विंटल धान विक्रय करने की बात कही। वहीं राजाराम कश्यप ने कहा कि अभी 90 क्विंटल धान बेचने के साथ ही दो लाख रुपए फसल ऋण लिंकिंग के तहत जमा करेंगे। वर्तमान में नलकूप की मदद से अभी दो एकड़ रकबे में गेहूं और साग-सब्जी की फसल लेने तैयारी कर रहे हैं।
बड़ेबोदल निवासी कृषक पवन बघेल ने बताया कि इस साल 66 क्विंटल धान बेचने के लिए बड़ेमुरमा धान खरीदी केन्द्र से टोकन लिया है और शुक्रवार को सुबह धान लेकर धान खरीदी केन्द्र पहुंचा है। यहां तौल करवाने के लिए बारदाने सहित हमाल भी उपलब्ध हैं। इसी तरह बड़ेमुरमा निवासी शिवदास सेठिया ने भी धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था को पर्याप्त निरूपित किया। उन्होंने बताया कि करीब 10 एकड़ कृषि भूमि में धान की फसल लेते हैं। धान खरीदी केन्द्र में 106 क्विंटल धान विक्रय करने लाए हैं।
नानगुर के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री बीआर नाग ने बताया कि इस वर्ष खरीदी सीजन में पर्याप्त बारदाना, परिवहन व्यवस्था और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानों को उनके धान की तौल और भुगतान की पूरी पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि इस धान खरीदी केन्द्र में कुल 670 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन करवाया है। अब तक 190 से ज्यादा किसानों ने 11000 क्विंटल धान बेच चुके थे। वहीं बड़ेमुरमा धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री देवेन्द्र सेठिया ने भी बताया कि बारदाने की उपलब्धता, तौल की व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं से किसानों को सहूलियत हो रही है। अभी खरीदी केन्द्र में 901 किसान पंजीकृत हैं और अब तक 201 किसानों ने 10 हजार 700 क्विंटल धान विक्रय किया है। शासन द्वारा लिमिट बढ़ाने के फलस्वरूप अब किसानों को भी जल्दी टोकन मिल रहा है और धान खरीदी में बढ़ोतरी हुई ह


