जांजगीर-चांपा, 10 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने जांजगीर तहसील अंतर्गत अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो हाईवा वाहनों को पकड़कर थाना पुलिस को सुपुर्द किया है।वहीं चांपा तहसील में भी राजस्व अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया अवैध रेत परिवहन करते पाया गया जब्त किया गया।कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में अवैध रेत परिवहन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में जिला टास्क फोर्स निरंतर द्वारा निगरानी रखी जा रही है और नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक पदयात्रा में शामिल होंगे युवा रायपुर 23 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर […]
जिले में बारिश होते ही खेती-किसानी के कार्य में आयी तेजी
राजनांदगांव,03 जुलाई 2025/sns/- जिले में बारिश होते ही खेती-किसानी के कार्य में तेजी आयी है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज के सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को सहकारी समितियों में खाद-बीज उपलब्धता […]
सभी सोलर एजेंसी उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर दिलाएं पीएम सूर्य घर योजना का लाभ श्री आर. ए. पाठक
राजनांदगांव, 09 जनवरी 2026/sns/- बिजली कंपनी के डायरेक्टर श्री राम अवतार पाठक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति पर राजनांदगांव रीजन के अन्तर्गत राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलें के सौलर एजेन्सियों के संचालकों एवं मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होने सौलर एन्जेसियों के संचालको […]

