सुकमा, 09 दिसंबर 2025/sns/-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में सुकमा जिले के 100 पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को शासन निर्देशानुसार उपहार सामग्री, श्रृंगार सामग्री, ज्वेलरी सामग्री सहित आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाएगा।
विवाह आयोजन के लिए टेंट, पंडाल, भोजन, चाय-नाश्ता आदि व्यवस्थाओं हेतु जिला महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्थानीय फर्मों से मूल्य कथन (कोटेशन) आमंत्रित किए हैं। संबंधित सेवा प्रदाता आगामी दो कार्य दिवसों के भीतर कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सुकमा में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर कोटेशन जमा कर सकते हैं।

