छत्तीसगढ़

धान उपार्जन केन्द्र घुमका में निरीक्षण के दौरान अवैध भंडारित धान जप्ती की कार्रवाई की गई


राजनांदगांव, 04 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्र घुमका का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान धान उपार्जन केन्द्र घुमका में ऑनलाईन रिपोर्ट अनुसार कुल 357 किसानों से 21166 क्विंटल (52915 बोरा) धान खरीदी किया गया था। जांच दल द्वारा उपार्जन केन्द्र प्रांगण में स्टेक किए गए धान भरे हुए बोरों की गणना की गई। गणना में धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी से 517.60 क्विंटल (1294 बोरा) धान अधिक पाया गया, जो अवैध धान विक्रय करने के उद्देश्य से समिति प्रांगण में अतिरिक्त धान भंडारित कर रखा गया है। जांच में पाये गये अवैध भंडारित धान की जप्ती की कार्रवाई की गई तथा अवैध धान भंडारण के संबंध में एक व्यापारी के संलिप्तता की जांच जारी है। जांच उपरांत अग्रिम विधिक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री ढोलश्वर वर्मा, आपरेटर श्री मानवेन्द्र कुमार वर्मा, प्राधिकृत अधिकारी श्री नोहेन्द्र सिन्हा, मुकरदम श्री दुधेराम साहू एवं अन्य हमाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *