कोरबा, 25 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध धान के परिवहन, भंडारण व विक्रय पर नियंत्रण लगाने गम्भीरता से कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली श्री रोहित सिंह के मार्गदर्शन मे तहसीलदार पाली भूषण सिंह एवं नायब तहसीलदार पाली सुजीत पाटल, हल्का पटवारी एवं कोटवार के द्वारा ग्राम पोड़ी में कोचिए के घर में अवैध रूप से भंडारित लगभग 30 बोरी धान को जप्त किया गया है एवं आगे कार्यवाही की जा रही है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सरिया क्षेत्र के मक्का उत्पादक किसानों को प्रोत्साहित किया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जुलाई 2025/sns/- सरिया के समीप गांव तोरा के किसान प्रदीप साहू सहित अन्य किसानों से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने उसके मक्का के खेत में मुलाकात किया। कलेक्टर ने किसान को कहा कि धान के बदले अन्य फसल लेने पर 11 हजार रूपए और दलहन तिलहन अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, मक्का, कोदो […]
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ में शासकीय कार्यालयों में कार्यक्रम की तैयारी
सुकमा, 06 नवम्बर 2025/sns/-देशभक्ति के प्रतीक गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर को जन-जन तक पहुँचाने के लिए चार चरणों में आयोजन का खाका तैयार किया है। कार्यक्रम का प्रथम चरण 7 से 14 नवंबर […]
पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन 8 अगस्त तक
बिलासपुर, 26 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत नगर निगम वार्ड क्र. 68 में थाना के पीछे बड़ी कोनी एवं गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के पास दैहान पारा छोटी कोनी में पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। इच्छुक आवेदिका 8 अगस्त तक एकीकृत बाल […]

