जांजगीर-चांपा, 25 नवम्बर 2025/SNS/- जिले में 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगा। जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में 26 नवंबर को सभी अमृत सरोवर स्थलों पर युवाओं, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, नरेगा श्रमिकों, स्व-सहायता समूहों और आजीविका दीदीयों की भागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर चर्चा, जल संरक्षण और सरोवर सुरक्षा की शपथ, सांस्कृतिक गतिविधियां, अमृत सरोवर की साफ-सफाई, गाद निकालने और पौधारोपण जैसी गतिविधि शामिल रहेंगी।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना
राजनांदगांव, 10 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की […]
शासन की लोक हितकारी योजनाओं से अधिक से अधिक जन सामान्य को लाभान्वित करें बैंकर्स – कलेक्टर
राजनांदगांव, 30 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के लीड डिस्ट्रिक ऑफिसर श्री दिग्विजय राऊत उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बैंकर्स को शासन की लोकहितकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं रायपुर, 03 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में सतत तत्पर भारतीय नौसेना के जांबाज अधिकारियों, वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री […]

