जांजगीर-चांपा, 21 नवम्बर 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ जिला जॉजगीर-चाम्पा (छ०ग०) अंतर्गत नगर पंचायत शिवरीनारायण क्षेत्र वार्ड क्रमांक 06 महात्मा गांधी वार्ड में ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता 01 पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसकी प्राविधिक मूल्यांकन सूची का जारी कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि जिस किसी अभ्यार्थियों को प्राविधिक सूची में आपत्ति हो तो वे 01 दिसम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय पर दावा-आपत्ति कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी दावा – आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेगे, न हीं दावा – आपत्ति में नये दस्तावेज स्वीकार किये जायेगे। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ सपंर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कुष्ठ रोग नियंत्रण पर मासिक समीक्षा बैठक संपन्न जन जागरूकता और कुष्ठ प्रसार दर में कमी लाने पर दिया गया जोर
रायगढ़, 2 दिसम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज जिला स्वास्थ्य कार्यालय में कुष्ठ रोग नियंत्रण हेतु मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला मलेरिया/कुष्ठ अधिकारी डॉ. टी.जी. कुलवेदी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रंजना पैंकरा […]
सरगुजा संभागायुक्त का 13 अगस्त को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम स्थगित
अम्बिकापुर, 14 अगस्त 2025/sns/- सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के 13 अगस्त का वाड्रफनगर दौरा कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। संशोधित भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी कमिश्नर कार्यालय द्वारा बाद में पृथक से दी जाएगी।
जिले में उर्वरक वितरण की पारदर्शिता पर जोर, निरीक्षण में मिली अनियमितताएँ
बीजापुर, 01 सितम्बर 2025/sns/ – कृषि विभाग बीजापुर की टीम ने शनिवार को जिले के विभिन्न आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित (लैम्प्स) एवं निजी कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण कर उर्वरक के भंडारण एवं वितरण की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान लैम्प्स प्रबंधकों एवं निजी विक्रेताओं द्वारा भंडारित व वितरित उर्वरकों के भौतिक […]

