छत्तीसगढ़

आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत


राजनांदगांव, 18 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि सेमकान से 7 आंशिक क्षति होने पर 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए एवं डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 21 मकान आंशिक क्षति होने पर 84 हजार रूपए, आग से 1 मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 2 पशुकोठा आंशिक क्षति होने पर 6 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि से कपड़ा व बर्तन क्षति होने पर 2 हजार 500 रूपए, अतिवृष्टि से एक मकान आंशिक क्षति होने पर 28 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक मकान का दीवाल गिरने से मृत्यु होने पर 37 हजार 500 रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *