राजनांदगांव/कबीरधाम, 14 नवम्बर 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट द्वारा उच्चदाब एवं निम्नदाब विद्युत लाइनों में आ रही व्यवधान को दृष्टिगत रखते हुये राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छईखदान-गंडई एवं कबीरधाम जिलें समस्त कृशक उपभोक्ताओं से विघुत लाइनों के निकट धान मिसाई के कार्य को नही करने की अपील की गई है। गौरतलब है कि किसानों के द्वारा अपने धान के फसलों की कटाई कर मिसाई के कार्य को कराया जा रहा है। इस दौरान गांवों, खेत खलियानों में विद्यमान उच्चदाब एवं निम्नदाब विद्युत लाइनों के नीचे धान फसल की मिसाई का कार्य थ्रेसर मशीन के माध्यम से कर रहें हैं, धान मिसाई से उडने वाला पैरा/भूसा विद्युत लाइनों में चिपक कर रात में ओस आने के कारण नमी से लाइनों में फेस टू फेस संपर्क होने से विद्युत लाइनों में व्यवधान उत्पन्न हो रहें हैं जिससें निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर बिजली विभाग द्वारा किसानों से जागरूकता एवं सतर्कता बरतते हुए विद्युत व्यवधान एवं विद्युत दुर्घटना से बचने हेतु विद्युत खम्बों, लाईनों तथा ट्रांसफार्मरों के निकट धान मिसाई के कार्य को नही करने की समझाईश दी गई है। कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट नेे बताया कि मानपुर, मोहला, अम्बागढ़ चौकी, छुरिया, खुज्जी, डोंगरगढ़, डोेंगरगांव, राजनांदगांव, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, सहसपुर लोहारा, बोड़ला, पंडरिया एवं कवर्धा के ग्रामीण क्षेत्रों के खेत खलियानों से गुजरे हुए 33 के.व्ही. लाइनों, 11 के.व्ही लाइनों एवं एलटी लाइनों के नीचे या आसपास किसानो द्वारा थ्रेसर मशीन से धान मिसाई कार्य से होने वाले विद्युत व्यवधान के निराकरण के लिए मैदानी अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को इस संदर्भ में मुनादी कराने हेतु अपील की गई हैं ताकि विद्युत लाइनों एवं वितरण ट्रांसफार्मरों में धान मिसाई से उडने वाला पैरा/भूसा ना चिपके और ना कोई विद्युत व्यवधान उत्पन्न हो।
संबंधित खबरें
शासकीय नवीन महाविद्यालय कोण्टा में धूमधाम से मनाया गया रजत जयंती महोत्सव
सुकमा, 15 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय नवीन महाविद्यालय, कोण्टा में 9 से 11 सितंबर तक रजत जयंती महोत्सव 2025 बड़े उत्साह, उल्लास और सहभागिता के साथ आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, […]
जिले में अब तक 64 हजार 298 क्विंटल धान की खरीदी-किसानों में उत्साह उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं
रायगढ़, 26 नवम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं शासन की पारदर्शी समर्थन मूल्य नीति के अंतर्गत जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से जारी है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं हेतु व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम […]
रेबीज जानलेवा बीमारी, लेकिन रोकथाम है संभव
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 फ़रवरी 2026/sns/-जिले में राष्ट्रीय रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल के चिन्हांकित अधिकारी कर्मचारी को आमंत्रित गया थ। जिले में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक कुल 10 माह में 8186 एनिमल बाइट […]

