कवर्धा, 11 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी निर्वाचन कार्यों की तैयारी के अंतर्गत कबीरधाम जिले में निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने सभी तहसीलों के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों को निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्य, निर्वाचक सूचियों के संधारण एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों के संचालन के लिए अधिकृत किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पण्डरिया के लिए श्री संदीप ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पण्डरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए प्रभारी तहसीलदार, पण्डरिया श्री संजय कुमार गोस्वामी, नायब तहसीलदार पिपरिया सुश्री प्रभा कश्यप, तहसीलदार सहसपुर लोहारा श्री नागेश तांजय, कुण्डा श्री रविन्द्र कुर्रे, कुकदूर नायब तहसीलदार श्रीमती पूजा सिंगसार्वा को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72-कवर्धा के लिए श्री चेतन साहू, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), कवर्धा को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए तहसीलदार, कवर्धा श्री परमेश्वर मण्डावी, बोड़ला सुश्री राजश्री पाण्डेय, सहसपुर लोहारा श्री विवेक गोहिया, रेंगाखार कला श्री अखिलेश धु्रव, पिपरिया श्री प्रमोद चंद्रवंशी को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
14 जुलाई तक मंगाए गए दावा-आपत्ति
रायगढ़, 04 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के द्वारा आँगनबाड़ी केन्द्र कछार क्र. 01 ग्राम पंचायत कछार में आँगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए गत दिवस आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति की बैठक में प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण पश्चात प्राविधिक/ अंतिम मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय के सूचना […]
तीनदिवसीय मैनपाट महोत्सव के दौरान रोपाखार मैनपाट की विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु आदेश जारी
अंबिकापुर, 12 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोजित मैनपाट महोत्सव 13, 14 एवं 15 फरवरी को कानून व्यवस्था एवं लोक शांति को दृष्टिगत रखते हुए रोपाखार मैनपाट में संचालित एफ एल-1 घघ-कम्पोजिट […]
रजत जयंती वर्ष में नवाचार को नई दिशा, “सीजी आइडियाथॉन 2025” का शुभारंभ 24 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन
कवर्धा, 16 अक्टूबर 2025/sns/- रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अधीन स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा राज्यव्यापी नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए “सीजी आइडियाथॉन 2025” का शुभारंभ किया गया है। यह अभिनव पहल विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स तथा जमीनी नवप्रवर्तकों में सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने और उनके विचारों को साकार […]

