जगदलपुर, 07 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम मारडूम निवासी चिंता मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र संपत मंडावी को, तहसील बास्तानार ग्राम बडे़ काकलूर निवासी सुनिता मंडावी की मृत्यु सांप काटने से माता श्रीमती कोसी का,े तहसील तोकापाल ग्राम करंजी निवासी राजनन्दिनी मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री आयतु मंडावी को और तहसील जगदलपुर ग्राम मारकेल निवासी चेतन की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती तुलावती को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
संबंधित खबरें
हमारी सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनेः उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कर रही कार्य: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी रायगढ़
रायगढ़, 07 अक्टूबर 2025/sns/- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 70.54 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत 43.58 करोड़ रुपये की लागत के 7 कार्यों का शिलान्यास तथा 70 लाख रुपये की […]
वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, लिम्हईपुर बीट में अवैध वृक्ष कटाई एवं अतिक्रमण कारियों पर वन अपराध प्रकरण दर्ज
कवर्धा, 19 सितम्बर 2025/sns/- वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मण्डल के मण्डल प्रबंधक श्री पिताम्बर साहू के कुशल निर्देशन एवं उप मण्डल प्रबंधक श्रीमती दीपिका सोनवानी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र पण्डरिया के लिम्हईपुर बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ/436 सागौन वृक्षारोपण वर्ष 2021 में अवैध वृक्ष कटाई एवं वन भूमि पर अनाधिकृत अतिक्रमण की सूचना […]
बस्तर में जनसंख्या स्थिरीकरण हेतु पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का शुभारंभ 21 नवम्बर से
जगदलपुर, 19 नवंबर 2025/sns/- जिले के सातों विकासखण्ड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 नवम्बर से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन से संबंधित प्रचार-प्रसार और जागरूकता गतिविधियों कार्यान्वित करना है साथ ही लक्षित दंपतियों को परिवार कल्याण संबंधी परामर्श देना है, ताकि जनसंख्या को स्थिर किया जा सके। इस पखवाड़े के आयोजन […]

