छत्तीसगढ़

समग्र शिक्षा में रिक्त पदों पर अनंतिम सूची जारी


रायगढ़, 4 नवम्बर 2025/sns/- जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा रायगढ़ अंतर्गत स्पीच थेरेपिस्ट, हेल्पर/आया एवं स्पेशल एजूकेटर के रिक्त पदों के लिए पात्र आवेदकों से गत दिवस आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण कर पात्र/अपात्र सूची प्रकाशित करते हुए आवेदकों से 26 सितम्बर 2025 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। स्पीच थेरेपिस्ट पद के लिए एक भी पात्र आवेदक नहीं मिलने के कारण, स्पीच थेरेपिस्ट पद के लिए योग्य/पात्र उम्मीद्वार से 29 सितम्बर 2025 तक पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में कोई भी आवेदन पत्र नहीं मिले, अतः अंतिम रूप से पात्र/अपात्र सूची एवं पात्र आवेदकों के मेरिट सूची का प्रकाशन किया गया है। विस्तृत जानकारी रायगढ़ जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in में देखा जा सकता है। पात्र आवेदकों के मेरिट सूची से मेरिट क्रम से दस्तावेज सत्यापन के लिए जिला परियोजना कार्यालय बुलाया जाएगा जिसकी सूचना संबंधित आवेदक को अलग से दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *