सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 अक्टूबर 2025/sns/- बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पड़कीडीपा के आदिवासी बालक आश्रम में 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे “अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर” आयोजित किया जाएगा। आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, भाषण, वर्णभेद रहित सामूहिक भोज कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के लिए थीम “मानव समाज में सद्भावना की आज के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिता” पर भाषण और “अंतर्जातीय विवाह का सामाजिक सद्भावना में महत्व” और “अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम का आपसी सद्भावना में योगदान” विषय पर निबंध लेखन आयोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
राजभवन के अधिकारियों को स्थानांतरण पर दी गई बिदाई
रायपुर, 14 नवम्बर 2025/sns/- राजभवन से स्थानांतरित अधिकारियों को आज बिदाई दी गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राज्यपाल के परिसहाय श्री निशांत कुमार और श्री सुनील शर्मा, पूर्व संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, पूर्व परिवहन अधिकारी श्री प्रेमकांत त्रिवेदी के स्थानांतरण पर उन्हें नये दायित्वों तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं तथा सफाई […]
श्री तीज राम केवट का सहारा बनी मनरेगा डबरी डबरी से बदली तकदीर मछली पालन से आर्थिक सशक्तिकरण
जांजगीर-चांपा, 19 दिसम्बर 2025/sns/- महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत बनी निजी डबरी भले ही श्रीमती फोटोबाई केंवट के नाम पर स्वीकृत रही हो, लेकिन परिस्थितियों ने इसे श्री तीजराम के जीवन का सबसे बड़ा सहारा बना दिया। पत्नी के निधन के बाद तीजराम के लिए जीवन अचानक खाली-सा हो गया था। घर, खेती और […]
रेत के अवैध परिवहन में लगे 2 ट्रैक्टर किया गया जब्त
कोरबा, 25 नवम्बर 2025/sns/- जिला प्रशासन द्वारा रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण एवं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पर रोक लगाने हेतु गम्भीरता से कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह के दिशा निर्देश पर नायब तहसीलदार पाली श्री […]


