बीजापुर, 15 अक्टूबर 2025/sns/- थाना गंगालूर क्षेत्र के ग्राम गमपुर के जंगल पहाड़ में 02 अक्टूबर 2025 को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। घटनास्थल की बारिकी से सर्चिंग के दौरान एक अज्ञात नक्सली के शव सहित बीजीएल रायफल, बीजीएल सेल, सिंगल शार्ट रायफल का जिंदा राउण्ड, टिफिन बम, कार्डेक्स, नक्सली साहित्य व अन्य सामग्री बरामद की गई।
इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति 30 अक्टूबर 2025 तक अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बीजापुर के न्यायालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।



