बिलासपुर, 30 सितंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025 एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु खेलकूद प्रतियोगिता एवं निःशक्तजन वित्त विकास निगम से प्राप्त ऋण का सफलता पूर्वक अदा करने वाले दिव्यांगजनों का बृहस्पति बाजार स्थित अनुभव भवन में आयोजित समारोह में सम्मान किया गया। विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी प्रदाय किये गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लोकेश कावड़िया अध्यक्ष निःशक्तजन वित्त विकास निगम छत्तीसगढ़ द। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य में दिव्यांगजनों के लिये रोजगार स्वरोजगार के लिये उनके अनुकुल व्यवसाय हेतु कार्ययोजना तैयार की जा रही है ताकि उनका इन व्यवसाय से जीवकोपार्जन का साधन उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर नगर निगम सभापति विनोद सोनी, शहर अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर, पूर्व उपसचिव छ.ग. शासन, राजेश तिवारी, अरविन्द दीक्षित का संयुक्त संचालक समाज कल्याण टी.पी. भावे, श्रीमती बबीता कमलेश उपनियंत्रक बेलप्रेस ने स्वागत किया । वरिष्ठजनों के लिए आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उनके बीच मटका फोड़, बुकेट बॉल, कुर्सी दौड़ और क्विज का आयोजन किया गया । साथ ही दिव्यांगजनों में मानसिक रूप से 5 हितग्राही को लीगल ग्रार्जियन प्रमाण-पत्र एवं एम.आर. कीट 2 नग, दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को बेल कीट 4, स्मार्ट केन 1. श्रवण बाधित हेतु 4 श्रवण यंत्र एवं छ.ग. निःशक्तजन वित्त विकास निगम से सफलता पूर्वक ऋण अदा करने पर 5 दिव्यांगजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री प्रशांत मोकासे, श्रीमती सत्यभामा अवस्थी, उत्तम राव माथनकर, संजय खुराना, शिवचरण यादव, सौरम दीवान, श्रीमती राजकुमारी सोनी का सहयोग सराहनीय था। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के संगठन एवं समाज कल्याण विभाग के समस्त शासकीय,अशासकीय संस्थाओं के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। खेल प्रतियोगिता का संचालन संजय खुराना, बसंत श्रीवास, रमाशंकर शुक्ला एवं संतोष देवांगन ने किया।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन 8 अगस्त तक
धमतरी, 30 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 06 आमदी, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 04 और केन्द्र क्रमांक 02 मुजगहन, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 03 और केन्द्र क्रमांक 01 रूद्री, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 05 और केन्द्र क्रमांक 04 छाती तथा आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 मोंगरागहन में सहायिका की भर्ती की […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का किया शुभारंभ जशपुर के 50 स्कूलों को स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्रांति को बताया मील का पत्थर रायपुर 28 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया हाई स्कूल में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल […]
कलेक्टर ने किया जिला सहकारी बैंक उदयपुर का औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर, 26 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज विकासखंड उदयपुर में संचालित जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाखा प्रबंधक के लंबे समय से अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बैंक […]

