सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 सितंबर 2025/sns/- भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा रेडक्रॉस भवन रायपुर में आयोजित बैठक में सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से लिंगराज पटेल ने प्रतिनिधित्व किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान जिले में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया, जिसमें कर्मचारियों का वेतन हर माह मिले और ब्लड टेस्टिंग मशीन लगाने की घोषणा की गई। यह भी स्पष्ट किया गया कि जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक सभापति बुलाएंगे । सर्वसम्मति से युवराज देशमुख को मध्य जोन की राज्य प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के सीईओ एम.के. राऊत, सचिव डॉ रुपल पुरोहित, चेयरमैन तोमन साहू, वाइस चेयरमैन रुपेश पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष संजय पटेल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई कोचियों-बिचौलियों पर कसा शिकंजा, 56 प्रकरणों में 8 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्तधान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन पर कार्रवाई से शासन को लगभग 2.50 करोड़ की बचतचेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी, धान के अवैध आवाजाही को रोकने जंगल के मार्गो को किया जा रहा सील कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर मैदानी अमला फील्ड पर मुस्तैदी से तैनात
रायगढ़, 02 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर चल रही सतत मॉनिटरिंग के परिणाम स्वरूप अब तक 56 प्रकरणों में 8,000 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है, […]
कलेक्टर एवं एसपी ने तिमेड़ धान जाँच नाका में किया औचक निरीक्षण
बीजापुर, 20 नवंबर 2025/sns/- राज्य में चल रही धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव ने बुधवार 19 नवंबर को तिमेड़ धान जाँच नाका का औचक निरीक्षण किया। यह महत्वपूर्ण नाका तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है, जहाँ […]
राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में ई-हॉस्पिटल नेक्स्ट जेन प्रशिक्षण संपन्न
बिलासपुर, 15 नवम्बर 2025/sns/-राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में ई-हॉस्पिटल के अंतर्गत नेक्सट जेन संचालन के लिए सभी मनोरोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यरत स्टॉफ के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें कार्यालय के प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया, जिससे ई-हॉस्पिटल नेक्स्ट जेन सिस्टम के सुचारू संचालन में सहायता […]

