छत्तीसगढ़

श्री बलराम जयंती किसान दिवस के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र में सम्पन्न

मुंगेली, 29 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, कृषि विकास तथा किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, नवा रायपुर के निर्देशन में भगवान श्री बलराम जयंती (भाद्रपद शुक्ल षष्ठी) को किसान दिवस के रूप में जिलेभर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली में प्राकृतिक खेती, गौ-आधारित कृषि वाणिज्य तथा तिलहन उत्पादन विषय पर जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री बलराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. के. वर्मा ने किसानों को जैविक खाद की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ (पादप रोग) श्री एस. के. लहरे ने धान की फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों के प्रबंधन के उपाय बताए। विषय विशेषज्ञ (उद्यानिकी) डॉ. प्रमिला जोगी ने वर्षा कालीन सब्जियों की उन्नत खेती की तकनीक पर प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) श्रीमती नेहा लहरे ने क्रॉप डॉक्टर ऐप की उपयोगिता एवं उसके लाभों की जानकारी दी। इंजीनियर पल्लवी पोर्ते ने कृषकों को नवीन कृषि यंत्रों की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच श्री पोरेन्द्र पाल डहरिया,तथा कृषि विभाग से श्रीमती निवेदिता गवेल, डीपीडी, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *