छत्तीसगढ़

कैबिनेट  मंत्री श्री यादव का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत


 
दुर्ग, 22 अगस्त 2025/
sns/- प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय सर्किट हाउस में पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी गई। वहीं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया। यहां पर आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी कैबिनेट मंत्री श्री यादव जी का स्वागत एवं सम्मान किया। प्रथम नगर आगमन एवं नगर भ्रमण के दौरान नगरवासियों ने भी आत्मीय स्वागत किये।  
     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *