धमतरी, 18 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार स्वापक एवं मनःप्रभावी नशीली दवाओं की अवैध बिक्री तथा नशे के रूप में दुरूपयोग को रोकने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय राजपूत, संयुक्त निरीक्षण दल औषधि निरीक्षक श्री संदीप कुमार सूर्यवंशी, श्री सुमित देवांगन एवं लुकेश कुमार साहू द्वारा 14 अगस्त को धमतरी शहर के 06 मेडिकल स्टोर्स क्रमशः- विजय मेडिकोज, वार्ड नं0 4 स्टेशन रोड, आर०एस० मेडिकल एजेंसी, कुशल कॉम्प्लेक्स, ग्रीनक्रॉस मेडिकल स्टोर्स, मिशन ग्राउण्ड के सामने, आरती मेडिकल स्टोर्स, पुराना बस स्टैण्ड, मानिक मेडिकल स्टोर्स, नया बस स्टैण्ड के सामने एवं भारत मेडिकल स्टोर्स, सुन्दरगंज वार्ड का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विजय मेडिकोज में अवसान तिथि की औषधि-Junior Lanzol 30, आर०एस० मेडिकल एजेंसी में शेड्यूल-H1 औषधि-Inj. Taxim 250, Syp Cedopil 100, Susp. Cefredrox 50 के विक्रय अभिलेख में अनियमितता, ग्रीनक्रॉस मेडिकल स्टोर्स में औषधि-Pregabanyl-NT के विक्रय अभिलेख में अनियमितता, मानिक मेडिकल स्टोर्स में कफ सिरप Alkof-DX, Besto-cof, Planokuf New के विक्रय अभिलेख में अनियमितता, भारत मेडिकल स्टोर्स में कफ सिरप-Alkof-DX के विक्रय अभिलेख में अनियमितता एवं अवसान तिथि की औषधि-Freelex Tab, Freelac Syrup पाया गया। सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के अंतर्गत संबंधित मेडिकल स्टोर्स के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही से नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर व्यापक एवं नियंत्रण तथा अमानक, नकली दवाओं, कॉस्मेटिक्स की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
संबंधित खबरें
धान खरीदी तिहार किसानों के लिए खुशियों और राहत की सौगात ऑनलाइन टोकन, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान ने बढ़ाया भरोसा किसान देव कुमार आदित्य ने बेचा 30.80 क्विंटल धान, धान खरीदी केन्द्र में किसानों को मिल रही सहूलियत और मूलभूत सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की
जांजगीर-चांपा, 27 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। तौलाई में पारदर्शिता, शीघ्र भुगतान और केंद्रों में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं ने जिले के किसानों में उत्साह बढ़ाया है। किसान अपने-अपने धान […]
धरती आबा अभियान बना आदिवासी अंचलों की आशा की किरण पांच वर्षीय राकेश को मिला पहचान का अधिकार
कवर्धा, 24 जून 2024/sns/- कबीरधाम जिले के वनांचल में स्थित बोडला विकासखंड के ग्राम खैरबनाखुर्द के एक छोटे से परिवार के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान उम्मीदों की नई रोशनी बनकर सामने आया। इस अभियान के तहत ग्राम घोंघा में आयोजित शिविर में फगनू पटेल के पांच वर्षीय पुत्र राकेश पटेल का आधार […]
कलेक्टर जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं डुबान क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों की समस्या का हुआ समाधान आज के जनदर्शन में मिले 110 आवेदन
धमतरी, 11 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र से आए आम नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र […]

