धमतरी, 31 जुलाई 2025/sns/- लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने हेतु एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इस संबंध में पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि पात्रता की शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्टर्ड डाक से भी उल्लेखित पते पर भेजा जा सकता है।
संबंधित खबरें
पायलेट प्रोजेक्ट के तहत स्कूल स्वायल हेल्थ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कवर्धा, 29 जनवरी 2026/sns/-कृषि विभाग, कबीरधाम द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल स्वायल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन आज 29 जनवरी 2026 को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, कवर्धा एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बोड़ला में किया गया। यह कार्यक्रम उप संचालक कृषि, कबीरधाम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र नेवारी के वरिष्ठ […]
कौशल तिहार 2025 का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 21 जुलाई को
कोरबा, 18 जुलाई 2025/sns/- कौशल तिहार 2025“ जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 जुलाई 2025 को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा मे ईलेक्ट्रिकल इन्स्टालेशन, हैल्थ एवं सोशल केयर तथा फील्ड टेकनीशियन ईलेक्ट्रानिक्स कोर्स मे किया जाना है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षित हितग्राही जो वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 अथवा 2025-26 […]
कलेक्टर ने जिले में एसआईआर की प्रगति एवं गणना प्रपत्र वितरण की समीक्षा की
दुर्ग, 11 नवम्बर 2025/sns/- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत् निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण किया जाना है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सोमवार की […]

