मुंगेली, 30 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत 08 अप्रैल से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य आमजनों सहित दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराना था। इन शिविरों में आमजनों द्वारा अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपा गया, प्रशासन द्वारा अनेकों आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया और आमजनों को राहत पहुंचाई गई। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम बिजराकछार में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान सुनीता यादव ने मुख्यमंत्री श्री साय से राशन कार्ड की मांग रखी। सुनीता के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए राशनकार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। जिसके पश्चात कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बिजराकछार में आवेदनों के निराकरण हेतु आयोजित विशेष शिविर में उन्हें राशन कार्ड प्रदान किया। राशनकार्ड मिलने पर सुनीता की आंखों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय व जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि अब उन्हें अपने परिवार के लिए राशन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
संबंधित खबरें
डीईएएफ खातों के त्वरित निपटान हेतु मेगा कैम्प का आयोजित
कोरबा, 29 अक्टूबर 2025/sns/-वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार “आपकी पूँजी – आपका अधिकार” के अंतर्गत वित्तीय विभागों में 10 वर्षों से अधिक निष्क्रिय एवं दावा रहित (अनक्लेम्ड) डीईएएफ खातों के सक्रिय एवं त्वरित निपटान हेतु शुक्रवार 24 अक्टूबर को सियान सदन, घंटाघर – बुधवारी रोड कोरबा में […]
स्थानीय उत्पादों को मिलेगा डिजिटल बाजार से जोड़ने का अवसर अम्बिकापुर में आर ए एमपी योजना कार्य शाला का आयोजन
अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज होटल सिग्नेचर इन अम्बिकापुर में एमएसएमई को ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ने संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उद्योग संचालनालय एवं सीएसआईडीसी रायपुर की पहल पर भारत सरकार की आरएएमपी […]
समन्वयक एवं एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु इंटरव्यू 6 अक्टूबर को
बलौदाबाजार, 04 अक्टूबर 2025/sns/- जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक पद पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति के पश्चात अभ्यार्थियों का साक्षात्कार 6 अक्टूबर 2025 को कार्यालय वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से 5.30 बजे तक होग़ा जिसमें मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट www.balodabazar.gov.in […]

