अम्बिकापुर, 30 जुलाई 2025/sns/- वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में कोष लेखा एवं पेंशन सरगुजा के संयुक्त संचालक की अध्यक्षता में 31 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली एक दिवसीय कार्यशाला अपरिहार्य कारणों से अब 01 अगस्त 2025 को आयोजित होगी। कार्यशाला का आयोजन पूर्वान्ह 11ः00 बजे से कलक्टोरेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में किया जाएगा। उन्होंने आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने कार्यालय से संबंधित पेंशन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति के साथ कार्यशाला में उपस्थित होने कहा गया है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री महोबे ने किया पामगढ़ के भदरा डोंगाकोहरौद, धनगांव एवं अकलतरा के कोटगढ़ व बरगंवा के धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षणधान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं कलेक्टरधान खरीदी केन्द्रों में अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
जांजगीर-चांपा, 08 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम भदरा, डोंगाकोहरौद, धनगांव एवं अकलतरा विकासखंड के ग्राम कोटगढ़ व बरगंवा स्थित धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खरीदी केन्द्र डोंगाकोहरौद के समिति प्रबंधक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित प्रबंधक को शोकॉज नोटिस जारी […]
जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने सुनाई अपनी समस्याएं
जांजगीर-चांपा, 24 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। […]
राज्य रजत जयंती पर ‘प्रोजेक्ट संस्कृति’ के अंतर्गत हार्मोनिका क्लब का अनोखा योग–संगीत–चिकित्सा कार्यक्रम
रायपुर, 20 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिले में संचालित प्रोजेक्ट संस्कृति के अंतर्गत राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में योग–संगीत–चिकित्सा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह […]

