छत्तीसगढ़

एनआरएलएम योजना से मिली उड़ान

मुंगेली, 21 जुलाई 2025/sns/- स्वसहायता समूह को ऋण प्रदान कर उनकी आजीविका संवर्धन सुनिश्चित करने की शासन की महत्वपूर्ण एनआरएलएम योजना का लाभ गांव,गरीब वंचित महिलाओं को मिल रहा है। इसकी एक बानगी जिले के मुंगेली विकासखंड के ग्राम भालापुर में देखने को मिली। मां शीतला स्व सहायता समूह से जुड़ी कुलेश्वरी साहू पहले खेती, किसानी एवं मजदूरी करती थी। परिवार की आय कम होने के कारण घर चलाना काफी मुश्किल हो रहा था। गांव में उन्हें शासन के महत्वपूर्ण एनआरएलएम योजना की जानकारी मिली और मां शीतला स्व सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने शासन की मदद से 03 लाख का ऋण लिया और अपने निजी डबरी में मछली पालन का काम शुरू किया और महज एक साल में उन्होंने 06 लाख रुपए का मछली बेचकर 03 लाख रुपए का लाभ कमाया। उन्होंने इस मदद के लिए खुशी जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन का धन्यवाद एवं आभार जताया। उन्होंने कहा कि एनआरएलएम योजना गांव, गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, उन्हें आर्थिक संबल प्रदान कर सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है। निश्चित रूप से इस योजना से गांव में आजीविका संवर्धन के साथ-साथ महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का द्वार खुलेगा और गांव की तस्वीर बदलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *