बलौदाबाजार, 14 जुलाई 2025/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 11 जुलाई 2025 तक 341.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा तहसील सुहेला में 393.9 एवं सबसे कम वर्षा कसडोल तहसील में 288.6 मिलीमीटर हुई है।
भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसील टुण्डरा 392 मिमी, पलारी 371.2 मिमी, लवन 356.3 मिमी, भाटापारा 327.6 मिमी, सोनाखान में 323.9 मिमी, सिमगा 312.8 मिमी एवं बलौदाबाजार 308.2 मिलीमीटऱ वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 3074.5 मिमी अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 341.6 मिमी है। 11 जुलाई 2025 को 321.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 35.8 मि.मी.है। तहसीलवार में सुहेला 59 मिमी, भाटापारा 46.3 मिमी, लवन 44.1 मिमी, टुण्डरा 37.5 मिमी, कसडोल 36.3 मिमी, पलारी 30 मिमी, बलौदाबाजार 27.5 मिमी, सिमगा 24.1 मिमी एवं सोनाखान में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।