सुकमा, 04 जुलाई 2025/sns/- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर सुकमा में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अपने हाथों से पौधे लगाएं।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मां के सम्मान में किया गया यह कार्य भावनात्मक रूप से जोड़ने वाला है, के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में एक मजबूत कदम है।


