बिलासपुर, 30 जून 2025/ sns/- अनुसूचित जनजातियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” चलाया जा रहा है।जिले में 15 जून से 30 जून तक आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में विशेष पिछड़ी जनजातियों को उनके गांवों में ही त्वरित रूप से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। तखतपुर के ग्राम पंचायत खरगहना और कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरदर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया जहां ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। अपने गांव में ही त्वरित लाभ मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई।
संबंधित खबरें
खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना देश का आदर्श राज्य
रायपुर, 06अक्टूबर 2025/sns/- खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ राज्य ने हाल के वर्षों में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी नवाचार को केंद्र में रखकर राज्य ने खनिज प्रशासन में अनेक संरचनात्मक सुधार किए हैं, जिनके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी खनन राज्यों में सम्मिलित हो गया है। राज्य में […]
चक्रधर समारोह 2025 पद्मश्री डॉ. अश्विनी भिडे देश पाण्डे की स्वर साधना से गूँजा रायगढ़
रायगढ़, 02 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के मंच पर मुंबई की सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ.अश्विनी भिडे देशपाण्डे ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जयपुर अतरौली घराने की प्रतिनिधि डॉ.देशपाण्डे ने शास्त्रीय गायन की विविध विधाओं खयाल, भजन और ठुमरी प्रस्तुत कर सुर, ताल और […]
श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर 12 सितम्बर को
राजनांदगांव, 11 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा 12 सितम्बर 2025 को सुबह 8.30 बजे से राजनांदगांव विकासखंड के औद्योगिक क्षेत्र टेड़ेसरा के नवीन शासकीय प्राथमिक शाला में श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। बीमारी से ग्रसित पाए जाने वाले […]


