सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जून 2025/ sns/- उच्च शिक्षा संचालनालय अंतर्गत शासकीय कॉलेजों में रिक्त चपरासी, चौकीदार, स्वीपर, प्रयोगशाला परिचारक के 880 पद के लिए छत्तीसगढ़ राज्य व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने अपनी वेबसाइट में 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इसमें प्रयोगशाला परिचारक के लिए हाईस्कूल (दसवीं) उत्तीर्ण और चपरासी, चौकीदार और स्वीपर के लिए पांचवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। व्यापम की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को एक बार प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल, वर्तमान और स्थाई पता, फोटो, हस्ताक्षर आदि की आवश्यकता होगी। प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन कर कोई भी भर्ती का आवेदन पत्र जमा कर सकता है, प्रवेश पत्र और रिजल्ट डाउनलोड कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
संबंधित खबरें
प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा 03 अगस्त को अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी
मुंगेली, 30 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा प्रयोगशाला परिचालक (चतुर्थ श्रेणी) के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा 03 अगस्त को प्रातः 11 से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के […]
मोर गांव मोर पानी महा अभियान और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण और रैली का आयोजन
आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा और जल स्रोतों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में जी सकें।
राजनांदगांव की पत्रकार कालोनी पत्रकारों की एकजुटता का एक अच्छा उदाहरण विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव, 27 जनवरी 2026/sns/-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज 10 एकड़ में निर्मित पत्रकार आवासीय परिसर के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 79 लाख 91 हजार रूपए की लागत से पत्रकार आवासीय परिसर का लोकार्पण किया तथा परिसर में 49 लाख रूपए की लागत से […]


